फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश जारी होते ही डीएम ने भुगतान पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में ग्राम पंचायतों नगर पंचायतों में कोरोना नियंत्रण के लिए खरीदे गए पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर समेत मेडिकल किट शासन से रेट जारी होने के पहले ही खरीद लिए गए थे। शासन से 2800 रुपये के भुगतान का निर्देश जारी होने के बाद डीएम ने इससे ज्यादा के भुगतान पर रोक लगा दी है। लंभुआ भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी की ओर मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत का मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम सी. इंदुमती ने पूरे प्रकरण की जानकारी दी है।
विज्ञापन

शासन से आरआई स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर समेत मेडिकल किट का रेट जारी होने के बाद डीएम सी. इंदुमती ने इसे गंभीरता से लिया था। डीएम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि शासन से रेट जारी होने के बाद डीएम ने इससे अधिक भुगतान पर रोक लगा दिया है। इसके साथ ही आपूर्ति, भुगतान समेत अन्य मामलों की जांच का निर्देश दिया है।
जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी व डीपीआरओ केके सिंह चौहान को नामित किया है। डीएम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि 304 ग्राम पंचायतों ने रेट का शासनादेश जारी होने के पहले ही भुगतान कर दिया है, जबकि 682 के भुगतान पर रोक लगाते हुए फर्मों के साथ भुगतान के संबंध में जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विधायक का आरोप निराधार : डीएम
डीएम ने कहा कि लंभुआ विधायक का आरोप निराधार है। उनके आरोप अपुष्ट तथ्यों व जानकारी के अभाव में लगाया गया है। जिले में शासनादेश का अक्षरश: पालन कराया जा रहा है। खरीद में कहीं भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
भुगतान रोकने में क्यों हुआ विलंब : विधायक
भाजपा विधायक लंभुआ देवमणि द्विवेदी का कहा कि डीएम झूठा तथ्य पेश कर रही हैं। रेट का शासनादेश 24 जुलाई को जारी किया गया और भुगतान रोकने में 17 अगस्त तक इंतजार किया गया। इस अवधि में भुगतान होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें