फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 का चिकन और अंडा से संबंध नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना के संक्रमण से चिकन व अंडा का कोई संबंध नहीं है, बल्कि इसके सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता में विकास होता है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए पशुपालन व मत्स्य पालन विभाग ने एडवायजरी जारी की है।
विज्ञापन

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में अवगत कराया गया है कि एनिमल हेल्थ ऑर्गनाइजेशन पोल्ट्री से मानव में संक्रमण की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पोल्ट्री एवं अंडा सहित अन्य पोल्ट्री उत्पादों का उपभोग पूरी तरह से सुरक्षित है।
शासनादेश के मुताबिक आवश्यक खाद्य व रसद सामग्रियों के अंतर्गत चिकन, अंडा व मीट को रखा गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमाशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इसके लिए पत्र जारी किया है कि कोविड-19 के संक्रमण का चिकन व अंडा खाने से कोई संबंध नहीं है बल्कि इसका सेवन सभी आयु वर्ग के लोगों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें