सुल्तानपुर। बेनी राम का पुरवा गांव में रविवार की सुबह गेहूं की मड़ाई कर रहा एक युवक थ्रेशर में फंस गया। जब तक लोग युवक को निकालते उसकी कटकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के हसनपुर बेनी राम का पुरवा निवासी राम किशोर तिवारी का बेटा शंकर नारायण तिवारी उर्फ बब्लू (35) रविवार की सुबह थ्रेशर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था। अचानक शंकर नारायण थ्रेशर की चपेट में आ गया।
जब तक लोग शंकर को थ्रेशर बंद कर हटाते उसकी कटकर मौत हो गई। शंकर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद बंधुआकलां चौकी इंचार्ज आरपी राना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।