गर्मी के साथ फ्रिज, कूलर और एसी की बिक्री बढ़ गई है। ब्रांडेड कंपनियों में अपने उत्पाद बेचने की होड़ मची है। ग्राहकों को लुभाने के हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। वारंटी के साथ एक्सचेंज की स्कीम भी दी जा रही है।
गर्मी बढने के साथ-साथ लोगों ने बचाव के इंतजाम भी शुरू कर दिए हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए घरों, दफ्तरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इलेक्ट्रिकल्स उत्पादों की जरूरत महसूस होने लगी है। लोग फ्रिज, एसी व कूलर खरीदने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।
सेलिंग बढ़ाने के लिए ब्रांडेड कंपनियों ने भी लुभावने ऑफर की झड़ी लगा दी है। फ्रिज, एसी, कूलर पर वारंटी ऑफर दिया जा रहा है। इस समय मार्केट में फ्रिज पर पांच से 10 साल की वारंटी दी जा रही है। एसी पर पांच साल की वारंटी दी जा रही है। कूलर पर भी वारंटी का ऑफर चल रहा है।