फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आज अमेठी आएंगे राहुल गांधी

Tue, 19 Apr 2016 10:07 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
राहुल गांधी अाज अमेठी में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरीगंज। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार रात अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेंगे। पहले यह दौरा एक दिवसीय था। अधिकृत जानकारी के मुताबिक पहले दिन सांसद जहां सिर्फ पार्टी जिलाध्यक्ष के पुत्र के विवाहोपरांत आयोजित प्रीतिभोज में हिस्सा लेंगे वहीं बृहस्पतिवार को अमेठी शहर कार्यालय पर कार्यकर्ता मीटिंग लेने के अलावा अलग-अलग गांवों में जाकर शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाएंगे।
विज्ञापन



अमेठी सांसद व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार रात गौरीगंज पहुंचेंगे। सांसद शाम 4:30 बजे दिल्ली से निकलकर 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेेंगे। यहां से वे कार से करीब 8:30 बजे गौरीगंज पहुंचेंगे। गौरीगंज में सांसद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के पुत्र के विवाहोपरांत जामों रोड स्थित शहर के रणजंय इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होंगे।

रात करीब 9:00 बजे राहुल गांधी मुंशीगंज स्थित वीवीआईपी संजय गांधी गेस्ट पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार की सुबह राहुल पार्टी के बड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम पब्लिक से मिलने के बाद अमेठी पहुंचेंगे।
विज्ञापन



अमेठी शहर स्थिति कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता मीटिंग लेने के बाद राहुल दोपहर करीब 12 बजे भादर में होंगे। भादर में सांसद बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मारे गए पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, गृहप्रकाश सिंह व हरिशंकर सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ घटना में घायल अशोक सिंह हिटलर, शिवप्रताप सिंह व अंशू सिंह से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे।

भादर से भीमी, टिकरी, मुंशीगंज होते हुए राहुल तिलोई ब्लॉक के सेमरौता जाएंगे जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार अग्निहोत्री के असामयिक निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल होने के बाद उनके परिवारीजनों से भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें