फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आधार बनवाने में मिली सहूलियत, खुले तीन काउंटर

Thu, 11 Dec 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
डाकघर में आवेदन के लिए काउंटर पर खड़े लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आधार कार्ड में संशोधन और नया बनवाने के लिए आवेदकों को परेशान नहीं होना पड़ रहा है। इसके लिए डाक विभाग ने प्रधान डाकघर में तीन काउंटर खोले हैं। जहां रोजाना 100 से 140 आधार कार्ड आसानी से बन रहे हैं, हालांकि भीड़ ज्यादा होने पर अभी भी लोगों को रुक-रुककर परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

..
केस-1
नंबर के लिए करना पड़ा इंतजार

शास्त्रीनगर निवासी छात्रा अंशिका शर्मा का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए उनकी मां वंदना डाकघर पहुंचीं। वंदना ने बताया कि डाकघर पहुंचने पर आसानी से आवेदन फॉर्म मिल गया, अभी नंबर नहीं आया है। नंबर आने पर आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए काउंटर पर बताया गया है।
..................
केस-2
अब एक ही दिन में बन जा रहा आधार

गोलाघाट निवासी वृंदा वर्मा अपने बेटे वंश वर्मा का नया आधार कार्ड बनवाने दोपहर एक बजे डाकघर पहुंची थीं। बताया कि आने पर तुरंत आवेदन फॉर्म मिल गया। आधे घंटे के इंतजार पर नंबर आ गया। अब अच्छा है कि फाॅर्म लेने और आधार बनवाने के लिए अलग-अलग दिन नहीं आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

..
केस-3
लंबी कतार से मिली निजात

भदैंया के बभनगवां निवासी सत्यम पाल ने बताया कि उन्हें आधार कार्ड में संशोधन कराना है। नाम में संशोधन के लिए सुबह फॉर्म मिला। भरकर इसे नंबर आने पर जमा करने के लिए खड़ा हूं। इसी तरह ब्रह्मजीतपुर निवासी नूर बानो ने बताया कि नाम में संशोधन कराने के लिए बृहस्पतिवार को ही फॉर्म मिला। आवेदन पत्र ऑनलाइन हो गया है।

लोगों की दिक्कतें हुईं कम
प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि 100 से 140 आधार के आवेदन रोज हो रहे हैं। तीन काउंटर संचालित होने से लोगों को दिक्कतें अब नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें