फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हवा में घुली धूल के कण, सांस के मरीज परेशान

Thu, 11 Dec 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सर्दी के साथ हवा में धूल के कण घुल गए हैं, इससे प्रदूषण भी बढ़ गया है। मेडिकल काॅलेज के चेस्ट व फिजिशियन की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी अधिक हो गई है। दोनों ओपीडी में 400 से अधिक मरीज खांसी और सांस के आ रहे हैं। इसमें बच्चों व बुजुर्गों की संख्या अधिक है। आंख में जलन के मामले भी नेत्र रोग विभाग में खूब आ रहे हैं। चिकित्सकों ने इलाज के साथ ही एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चेस्ट फिजिशियन डॉ. आर धीरेंद्र ने बताया कि बुजुर्गों और बच्चों को इस समय काफी सतर्क रहने की जरूरत है। सांस के रोगियों को विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। वायु प्रदूषण से अस्थमा, एलर्जी, साइनस, फेफड़ों का संक्रमण जैसी बीमारियां बढ़ गई हैं, हालांकि बहुत घबराने की जरूरत अभी नहीं है। फिर भी घर से बाहर निकलने पर मॉस्क लगाएं, घर का वातावरण गर्म रखें, गुनगुना पानी पीयें। खांसी की शुरुआत व जुकाम होने पर काढ़ा का सेवन करें।
वहीं, नेत्र सर्जन डॉ. शिवप्रिया गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण के कारण आंखों में जलन होती है। यदि ऐसा हो तो घर जाकर आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए। कंप्यूटर, टैबलेट व मोबाइल की स्क्रीन पर लगातार बने रहने से आंखों में सूखापन आ जाता है। इसके लिए अधिक समय तक स्क्रीन देखने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें