फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मतदाताओं को सहूलियत, प्रपत्र में फोटो लगाना आवश्यक नहीं

Wed, 03 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार के ​शिविर में बीएलओ से जानकारी लेते लोग।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं को प्रपत्र भरने के दौरान फोटो लगाना आवश्यक नहीं है। बीएलओ ऐसे मतदाताओं का प्रपत्र फोटो के नहीं रहने पर भी जमा कर रहे हैं। प्रपत्र भरने में मतदाताओं की मदद भी कर रहे हैं। इसकी वजह से अभियान में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

जिले के 1991 बूथों पर एक-एक बीएलओ लगाए गए हैं। 11 दिसंबर तक काम पूरा करने के लिए वर्ष 2003 की सूची में शामिल व उसके बाद वाली सूची के मतदाताओं को सहूलियत दी गई है। बीएलओ की ओर से मतदाताओं को तस्दीक करते हुए प्रपत्र भराया जा रहा है। सूची में हाल की फोटो दिखने पर संबंधित से फोटो भी नहीं ली जा रही है। आधार व अन्य रिकॉर्ड से उनका प्रपत्र भरकर जमा कराया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से लगातार की जा रही माॅनिटरिंग से जिले में 80 फीसदी से अधिक एसआईआर प्रपत्र के डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि निर्धारित 11 दिसंबर तक अभियान का काम पूरा करा लिया जाएगा। मतदाताओं को इसमें काफी सहूलियत दी गईं है, फोटो आवश्यक नहीं है। धुंधली होने की दशा में मतदाता नई फोटो दे देंगे तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन


16.34 लाख प्रपत्रों की हुई फीडिंग
विधानसभा मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बुधवार तक 16.34 लाख प्रपत्रों की एप पर फीडिंग का कार्य पूरा हो गया है। करीब दो लाख सात हजार प्रपत्रों को फीड किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि 1991 बीएलओ में 454 ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। काम पूरा करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें