फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोडवेज आउटसोर्स परिचालकों को संविदा का दर्जा

Sat, 03 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रोडवेज में आउटसोर्स व्यवस्था के तहत कार्यरत परिचालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें एजेंसी के बजाय सीधे परिवहन निगम से संविदा पर तैनात किया जाएगा। यह नई व्यवस्था एक नवंबर से लागू होगी।
विज्ञापन

निगम मुख्यालय ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। सुल्तानपुर डिपो के 37 आउटसोर्स परिचालकों को लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय ने एसओपी जारी की है। इच्छुक परिचालकों को सीधे अनुबंधित किया जाएगा। इसके लिए सेवा योजन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था शासन के 21 और 25 अगस्त 2026 के आदेशों पर आधारित है। रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार उपाध्याय ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
मानदेय में भी होगी बढ़ोतरी
नई व्यवस्था से परिचालकों के मानदेय में भी वृद्धि होगी। अभी आउटसोर्स परिचालकों को 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान मिलता है। संविदा पर आने के बाद यह दर बढ़कर 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाएगी। निगम ने 31 अक्तूबर 2026 को अनुबंध अवधि पूरी करने वाले सेवाप्रदाताओं के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। कदाचार या भ्रष्टाचार के आरोप में वापस किए गए परिचालकों को सीधे अनुबंध पर समायोजित नहीं किया जाएगा। एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि सीधे संविदा पर रखने की प्रक्रिया एक नवंबर से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें