फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन रहा 40 डिग्री सेल्सियस तापमान

Mon, 03 Apr 2017 10:12 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सूरज की तपिश तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर के समय तेज धूप से सड़कों पर भीड़-भाड़ कम रही। दिन भर हुई भीषण गर्मी से सोमवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 40.0  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछा व छाता का सहारा लिया।
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज  के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 75-31 फीसदी रही।

उत्तरी-पछुआ हवा की गति 4.8  किलोमीटर/घंटे रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान में इजाफा होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें