फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने दिलाई संविधान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला जज संतोष राय की देखरेख में संविधान दिवस के अवसर पर शपथ समारोह आयोजित किया गया। जिला जज ने दीवानी न्यायालय में कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में परिवार न्यायालय में शपथ समारोह हुआ। मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी की ओर से मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण में मौजूद वकीलों व कर्मचारियों को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रति शपथ दिलाई गई।
समझौता व मध्यस्थता केंद्र में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से आयोजित वेबिनार में न्याय बंधु एप के लांच होने से संबंधित कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के समापन के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर लगा। प्राधिकरण के सचिव सतीश कुमार मगन ने कोविड-19 के वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए जानकारी प्रदान की तथा उन्हें विधिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद कुमार गुप्त, सियाराम मिश्र, रुखसाना बानो, पैरा लीगल वालंटियर शिवमूर्ति पांडेय, सतीश कुमार पांडेय मौजूद रहे। उधर, तहसील विधिक सेवा समितियों की ओर से भी संविधान दिवस के अवसर पर शपथ समारोह का आयोजन करके जन समुदाय को संविधान के प्रति जागरूक किया गया।
डीजे कोर्ट में जमानत सुनवाई का समय बदला
सुल्तानपुर। जिला जज की कोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्र की सुनवाई का समय बदल गया है। जिला जज संतोष राय ने जमानत प्रार्थनापत्र की सुनवाई के लिए निर्धारित समय 11.30 बजे को बदलकर 11 बजे से करने का आदेश दिया है।
डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
सुल्तानपुर। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को डीएम रवीश गुप्ता और एसपी शिवहरी मीणा ने कूरेभार हवाई पट्टी पर संविधान की उद्देशिका को पढ़कर शपथ ली। इस मौके पर एसडीएम जयसिंहपुर, सीओ कादीपुर समेत पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और यूपीडा के कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के सभी थानों, पुलिस कार्यालय व अन्य विभागों में भी संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका को पढ़कर शपथ ली।
दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष नागेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों व वकीलों ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका पढ़कर राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ ली। इस मौके पर सचिव राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र कुमार शुक्ल, कपिल पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राम प्रकाश द्विवेदी, अरविंद पांडेय, मानवेंद्र शुक्ल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें