फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं को लेकर मुखर हुए कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह सलूजा की अगुवाई में शनिवार को किसानों और आम जनमानस की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि गेहूं की मात्र 14 प्रतिशत ही खरीद सरकार की ओर से की गई है। इसमें बहुत से किसान अपने गेहूं को नहीं बेच पाए हैं।
उन्होंने कहा कि बरसात के कारण किसानों का गेहूं बर्बाद होने की आशंका है। गेहूं खरीद के लिए ऑफिसियल वेबसाइट की प्रोसेसिंग किसानों के लिए मुसीबत बन गई है।
इंटरनेट की अनुपलब्धता एवं तकनीकी अनुभव की कमी के कारण बहुत से किसान पोर्टल पर पंजीकरण कराने से वंचित हो गए थे। इसको सरल करने की मांग की गई है।
कमर तोड़ महंगाई के बीच सरसों का तेल, रिफाइंड व अन्य खाद्य सामग्रियां बहुत ही महंगी हो गई हैं और सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों से बाजार में सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं।
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल व गैस के बढ़े दामों को कम करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में शहर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहसिन सलीम, शहर कांग्रेस महासचिव मनोज शुक्ल, हामिद रायनी, विनय तिवारी, जाकिर हसन, अब्दुल गफ्फार, एकराम खान, अवधेश कुमार समेत कई लोग शामिल थे।
सड़क की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन
सुल्तानपुर। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विनय त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिले की खराब सड़क की समस्याओं को लेकर अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड को ज्ञापन दिया गया।
इसमें प्रमुख रूप से सिक्स लेन के निर्माण में मिट्टी की ढुलाई से खराब हुई सड़कों को बनवाए जाने सहित कूरेभार विकास खंड के मुसहर नचना संपर्क मार्ग व कटका-सरवन संपर्क मार्ग सहित अन्य खराब हुई सड़कों को अति शीध्र बनवाए जाने की मांग की गई।
कटका-मायंग सड़क मार्ग पर स्थित प्रमुख बाजारों कटका, बहिरा, महिलो आशापुर, सरायगोकुल समेत प्रमुख बाजारो में पानी निकासी के लिए दोनों तरफ नाली निर्माण कराए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर रणजीत सिंह सलूजा, मोहसिन सलीम, मनोज शुक्ल, इकराम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें