फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ब्राह्मण समाज के कथित अपमान पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Mon, 16 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
59. कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश में ब्राह्मण समाज के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। साथ ही प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कथित अपमान की घटना को भी समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया है।



जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनसे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी ने कहा कि किसी भी समाज का अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्र ने विवादित प्रश्न की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न वर्गों के साथ भेदभाव की घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने सरकार से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी, पूर्व सभासद अमोल बाजपेयी, सरदार रणजीत सिंह सलूजा, सलाहुद्दीन हाशमी, शरद श्रीवास्तव, मोहसिन सलीम, असलम अंसारी, गुड्डू जायसवाल और उमाकांत तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें