फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रिचार्ज खत्म तो खुद कट रही बिजली, स्मार्ट मीटर हुए सक्रिय

Mon, 16 Mar 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
58. दरियापुर बिजली उपकेंद्र में बिल जमा करने के लिए खड़े उपभोक्ता। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। 13 मार्च से बैलेंस खत्म होने पर बिजली आपूर्ति खुद ही बंद होने लगी है। कई उपभोक्ता जानकारी के अभाव में कॉमन सर्विस सेंटर पर भुगतान कर रहे हैं, लेकिन भुगतान तुरंत आरएमएस सिस्टम में अपडेट न होने से बिजली बहाल होने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन



जिले में अब तक करीब 48 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें लगभग 18 हजार शहरी उपभोक्ताओं के मीटरों में पुराना बकाया भी दर्ज है। विभाग ने इन उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने का मौका दिया है। इसके बाद स्मार्ट मीटर में बैलेंस शून्य होने पर आपूर्ति खुद ही बंद हो जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर प्रीपेड सिस्टम पर काम करते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को मोबाइल रिचार्ज की तरह बिजली का भी रिचार्ज कराना होगा। बैलेंस खत्म होते ही मीटर अपने आप आपूर्ति बंद कर देता है और रिचार्ज करने के बाद बैलेंस पॉजिटिव होने पर बिजली बहाल हो जाती है।


खुद कर सकते हैं स्मार्ट मीटर का रिचार्ज
अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया कि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर का रिचार्ज यूपीपीसीएल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, भीम, फोनपे, गूगल पे समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से घर बैठे कर सकते हैं। बताया कि जिन उपभोक्ताओं की आपूर्ति निगेटिव बैलेंस के कारण कट गई है, वह बैलेंस पॉजिटिव कर लें। बैलेंस पॉजिटिव होते ही बिजली आपूर्ति स्वतः चालू हो जाएगी। बताया कि रिचार्ज करने के 30 मिनट बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 9911796193 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में स्मार्ट मीटर की स्थिति
-जिले में लगाए गए स्मार्ट मीटर -करीब 48,000
-शहरी उपभोक्ताओं के मीटर-लगभग 18,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें