फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कांग्रेस बूथ से लेकर मंडल तक की कमेटियों का करेगी गठन

Mon, 14 Jul 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए रविवार को जयसिंहपुर के सेमरी बाईपास, दोस्तपुर में सीएचसी के बगल व मोतिगरपुर ब्लॉक के चौराहे पर कांग्रेस संगठन की सृजनात्मक बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामभवन पांडेय, दोस्तपुर ब्लाॅक अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम व मोतिगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मिश्र के संयोजन में कांग्रेसियों ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ संगठन सृजन पर चर्चा की। दोस्तपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस साल को संगठन सृजन वर्ष घोषित किया है।
कॉर्डिनेटर अर्जुन पासी ने बताया कि तीन महीने तक अभियान चलेगा। बूथ स्तर से लेकर पंचायत व मंडल कमेटी तक का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम को शहर कोऑर्डिनेटर संदीप त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, जयप्रकाश पाठक, विजय पाल, तेज बहादुर पाठक ने संबोधित किया। इस मौके पर सेवादल जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, रामशरण गौतम, अतहर नवाब, सुशील मिश्रा, जफर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें