फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने किया शहीदों को याद

Mon, 10 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने पहुंचे कांग्रेसी। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को अगस्त क्रांति दिवस मनाया। इस मौके पर विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। कांग्रेसियों ने जलकल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इसके बाद शिवराम हरि, राजगुरु, सुखदेव थापर, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। शहर कांग्रेस प्रवक्ता हामिद राईनी ने कहा कि क्रांति दिवस देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है। इस मौके पर हाजी फिरोज, सुरेश चंद्र मिश्रा, असलम अंसारी, मोहसिन सलीम, विनय त्रिपाठी, अंकुर द्विवेदी, सुहेल अहमद, अवधेश गौतम, शीतला प्रसाद साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें