लंभुआ। झटका मशीन की चपेट में आई मासूम साजिरा का रविवार को अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका है। परिजन पिता के इंतजार में हैं। मुंबई से घर के लिए निकले पिता के देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। गांव निवासी चंदू की बेटी साजिरा (छह) शनिवार को अमरूद तोड़ने गई थी।
घर से करीब 50 मीटर दूर मौजूद खेत में लगी झटका मशीन के बाड़ की चपेट में आ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां साजिरा की मौत हो गई। साजिरा के पिता चंदू मुंबई में सिलाई मशीन चलाते हैं। शनिवार को उन्हें हादसे की जानकारी हुई तो वह घर के लिए निकल पड़े। साजिरा के बाबा हुबदार ने नायब तहसीलदार अभयराज पाल को मांगपत्र सौंपकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। संवाद