फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीएम से की शिकायत तो मिला पीने का पानी

Sat, 31 Oct 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ ब्लॉक के नूरमपट्टी गांव में गंभीर बीमारी से पीड़ित परिवार की पेयजल समस्या दूर करने के लिए जल निगम ग्रामीण ने पहल की है। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मिलकर पेयजल संकट की शिकायत की थी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जल निगम ने नलकूप के माध्यम से परिवार को आंशिक जलापूर्ति शुरू कर दी है। जल निगम के अधिशासी अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई है। नलकूप के जरिये पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव में ओवरहेड टैंक परियोजना पर काम चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद नियमित और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें