सुल्तानपुर। पीडब्ल्यूडी ने हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग के लेपन का कार्य शुरू कर दिया है। करीब 22 किलोमीटर लंबे मार्ग का लेपन 9.22 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। शहर की तरफ के हिस्से का लेपन करा दिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्र के हिस्से में तारकोल का लेपन चल रहा है।
बृहस्पतिवार को इसौली सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने लेपन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग खंड तीन के इंजीनियर दुर्गेश सिंह से कार्य के बारे में जानकारी ली। जेई जितेंद्र कुमार बिंद की देखरेख में कार्य चल रहा है। करीब पांच साल के बाद लेपन कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है।