फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हसनपुर नहीं अब मनियारपुर में बनेगा विद्युत उपकेंद्र

Fri, 02 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। हसनपुर में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र का निर्माण अब मनियारपुर में होगा। हसनपुर में प्रस्तावित जमीन को ऊर्जा विभाग के अधिकारियाें ने तकनीकी कारणों से अस्वीकृत कर दिया था। राजस्व विभाग ने मनियारपुर में ग्राम पंचायत की भूमि उपलब्ध होने की सूचना दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने तहसीलदार हृदयराम तिवारी, लेखपाल परवेज आलम के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता द्वितीय अरुण कुमार ने उपकेंद्र के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। लेखपाल परवेज आलम ने बताया कि प्रस्तावित जमीन 250 हेक्टयर है। प्रधान आबाद अली ने बताया कि उपकेंद्र बनने से क्षेत्र की बिजली समस्या दूर हो जाएगी। मनियारपुर, हसनपुर, ढाहा फिरोजपुर, प्रतापपुर, महमदपुर, जूड़ूपुर, सहाबागंज आदि गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। उपखंड अधिकारी दिलीप जायसवाल ने बताया कि बहलोलपुर में 132 केवीए का पारेषण केंद्र बनने के बाद 33/11 के दो नए प्रस्तावित उपकेंद्र मनियारपुर (हसनपुर) और ऊंचगांव में बन जाने से क्षेत्र की बिजली समस्या दूर हो जाएगी।


जल्द ही जमीन होगी हस्तांतरित
मनियारपुर में बनने वाले विद्युत उपकेंद्र की भूमि का हस्तांतरण जल्द ही 33/11 विद्युत उपकेंद्र हसनपुर के नाम हो जाएगा। भूमि हस्तांतरण की सारी प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। - हृदयराम तिवारी, तहसीलदार सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें