फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों की धड़कनें बढ़ीं

विज्ञापन
25.26. हलियापुर में सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर निरीक्षण करते डीएम और एसपी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 23 अक्तूबर को जिले में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उनके एक दिवसीय दौरे के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की धड़कने बढ़ गई हैं। विभागीय अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। डीएम और एसपी ने बुधवार को मुख्यमंत्री के आगमन स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रोजाना जिलों का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसौली विधानसभा क्षेत्र के देहली बाजार में स्थित हर्ष पीजी कॉलेज में 23 अक्तूबर को जिले की कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास संबंधी तैयारी में जुट गए हैं।
समीक्षा के मद्देनजर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अपडेट किया जा रहा है। अधिकारी सब-कुछ दुरुस्त दिखाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री 23 को योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। फिलहाल अभी विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है। बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने देहली बाजार स्थित हर्ष पीजी कॉलेज में बनाए जा रहे हेलीपैड व पंडाल का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। मार्ग सुधार के भी निर्देश दिए। हेलीपैड व पंडाल बनाने का कार्य दिन भर चलता रहा। एसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें