फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुबह से छाए रहे बादल, उमस ने किया बेहाल

Sun, 18 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम का मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। शनिवार को बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दोपहर बाद निकली धूप और उमस ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग ने रविवार को हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर तक बदली छाए रहने से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। दोपहर बाद धूप और छांव का दौर चला जो शाम तक जारी रहा। धूप के साथ ही उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सड़क पर चलने वाले लोग पसीने से भीग गए। दूसरी बेला में निकली तीखी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 5.0 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें