फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुबह बादल, दोपहर में तेज धूप से लोग बेहाल

Wed, 07 May 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
स्कूल में छुट्टी होने के बाद छाता लगाकर घर जाते बच्चे।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय कड़ी धूप से लोग बेहाल हो गए। स्कूल से छुट्टी होने के बाद कड़ी धूप से बचने के लिए बच्चे छाता लगाकर घर पहुंचे। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन


जिले में सोमवार की रात एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा चलने लगी। कुछ ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया था। इसका असर मंगलवार सुबह भी देखा गया।

करीब साढ़े आठ बजे तक आसमान में बदली छाई रही। धीरे-धीरे धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। हालांकि, आठ किमी की रफ्तार से चली पछुआ हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद भी कड़ी धूप की वजह से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक सड़कों पर आवाजाही कम रही। धूप से खुद को बचाने के लिए लोगों ने गमछा का सहारा लिया।
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 87:46 फीसदी रही। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति आठ किमी किमी/घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें