फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप ने किया महिला के गर्भाशय का ऑपरेशन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्भाशय की समस्या से जूझ रही एक महिला का झोलाछाप ने ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गई। मौत से नाराज परिवारीजनों ने झोलाछाप के साथ ही उसके क्लीनिक में मौजूद अन्य लोगों को पीट दिया। घटना के बाद झोलाछाप क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के हैदरगंज कोतवाली क्षेत्र के जजवारे गांव निवासी हीरालाल अपनी पत्नी मालती देवी (45) को लेकर शनिवार को कूरेभार थाना क्षेत्र के पटना सैदखानपुर स्थित एक क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। मालती के गर्भाशय में कुछ परेशानी थी।
बिना जांच किए ही क्लीनिक में मौजूद झोलाछाप चिकित्सक ने मालती के गर्भाशय का ऑपरेशन कर दिया। इस बीच गलत नस कट जाने से मालती की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच झोलाछाप ने महिला के परिवारीजनों से कहा कि उसकी हालत खराब है, उसे जिला अस्पताल ले जाओ। जब परिवारीजन मालती के पास पहुंचे तो उसे मृत पाया।
विज्ञापन

मालती की मौत से नाराज परिवारीजनों ने झोलाछाप व अन्य लोगों को पीट दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। इस बाबत सीएमओ डॉ. चंद्र भूषणनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराएंगे। अगर ऐसा है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें