फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कवच बनेगी टरफिंग घास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। टरफिंग घास लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का सुरक्षा कवच बनेगी। यह घास प्रदेश सरकार की इस अति महत्वाकांक्षी परियोजना की प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा करेगी। खासतौर पर भीषण बारिश से भी सड़क को नुकसान नहीं होगा। शासन के निर्देश के बाद करीब 140 किमी लंबे सिक्स लेन मार्ग पर दोनों किनारे कार्यदायी संस्था ने प्रोजेक्ट के मुताबिक इस विदेशी घास को लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ से गाजीपुर तक निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जिले में करीब आधे से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। व्यापारिक व सामरिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण मार्ग पर यूपीडा समेत शासन का गुणवत्ता पर विशेष ध्यान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मार्ग का दो बार निरीक्षण भी कर चुके हैं। सिक्स लेन को भारी बारिश समेत अन्य प्राकृतिक आपदा से बचाने का भी प्रोजेक्ट में शासन ने प्रावधान किया है। इसके तहत इंजीनियरों ने टरफिंग घास लगाने के लिए मजदूरों को टिप्स भी दिए हैं।
विज्ञापन

अंतिम चरण में चल रहे कार्य के तहत कार्यदायी संस्था ने सिक्स लेन पर टरफिंग घास लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इंजीनियरों के मुताबिक विदेशी घास मार्ग के दोनों के किनारे पर लगने से भारी बारिश से मार्ग सुरक्षित रह सकेगा। मार्ग के मिट्टी की कटान नहीं हो सकेगी। घास के संरक्षण के लिए दोनों किनारों पर प्लेट डाली जाएगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सभी लेन से बारिश का पानी निकालने के लिए इंजीनियरों ने नाली की भी व्यवस्था की है।
करीब 12 हजार करोड़ रुपये से बनाया जा रहा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जिले के 104 गांवों से होकर गुजरा है। अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश जगहों पर मिट्टी पटाई का कार्य पूरा हो चुका है। ब्रिज व अंडर पास का निर्माण भी अंतिम चरण में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें