अस्पताल में भर्ती घायल का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर के विभारपुर गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने से नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
यह घटना विभारपुर निवासी रामफल और मनीराम के परिवार के बीच हुई। मामूली विवाद को लेकर रविवार की रात करीब आठ बजे दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया। मारपीट में रामफल पक्ष से सुरेंद्र, उपेंद्र, अंतिमा और धर्मेंद्र और दूसरे पक्ष से मनीराम, अमरावती, राहुल, रानी व अनामिका घायल हुई हैं। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।