फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 164 नए मतदान केंद्रों पर मांगे गए दावे आपत्तियां

Wed, 12 Nov 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा के विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे सर्वे में 164 नए मतदेय स्थल व एक मतदान केंद्र बढ़ाने के लिए प्रस्तावित किए जा रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने 10 नवंबर को प्रकाशित अनंतिम मतदेय स्थलों व मतदान केंद्रों की सूची को रखा। बताया कि चुनाव के लिए 2155 मतदेय स्थल व 1255 मतदान स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। इसके पहले के चुनाव में 1991 मतदेय स्थल व 1254 मतदान केंद्र थे। इस बार पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 1255 मतदान केंद्र व 2155 मतदेय स्थल बनाने के लिए प्रस्तावित हैं।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस पर दावे व आपत्तियां को मांगा। कहा कि दावे व आपत्तियां मिलने के बाद उसका सत्यापन कराया जाएगा। बैठक में भाजपा के आशीष सिंह, सपा सांसद के प्रतिनिधि सुरेंद्र निषाद, कांग्रेस के कमर अब्बास , बसपा के सैयद एहसान अली व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें