फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट: अधिवक्ता आजाद हत्याकांड में वादी की जिरह पूरी

Wed, 12 Nov 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में बुधवार को एफटीसी प्रथम राकेश यादव की अदालत में वादी मुकदमा मो. सलीम शेष जिरह के लिए हाजिर हुए, जिनसे दोनों आरोपियों की तरफ से जिरह की कार्रवाई पूरी कर ली गई। अदालत ने शेष साक्ष्य की कार्रवाई के लिए विवेचक कृष्ण मोहन सिंह को 26 नवंबर को तलब किया है। कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे के पास छह अगस्त 2023 को अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

इस मामले का मुख्य आरोपी सिराज अहमद उर्फ पप्पू लगातार फरार चल रहा है। इस मामले में दो आरोपियों की तरफ से पूर्व में वादी मो. सलीम से जिरह नहीं की गई थी। इस वजह से उनकी जिरह का अवसर समाप्त कर दिया गया था। इस मामले में आरोपी समीम उर्फ लड्डन व अखतरुन निशा की तरफ से वादी मुकदमा मो. सलीम को गवाही के लिए दोबारा तलब किया गया था, जिनसे जिरह की कार्यवाही पूरी हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें