फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिजली कटौती से परेशान रहे शहरवासी

Thu, 25 Jun 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 विवेकनगर में फॉल्ट ठीक करते कर्मी। स्रोत- विभाग  - फोटो : विवेकनगर में फॉल्ट ठीक करते कर्मी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के कई इलाकों में मंगलवार रात 11 बजे के बाद अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग रात भर परेशान रहे। विद्युत निगम से शिकायतें करते रहे हालांकि, उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और आपूर्ति लगभग तीन बजे सामान्य हो पाई।
विज्ञापन

सिरवारा मार्ग, नॉर्मल चौराहा, लाला का पुरवा और खैराबाद जैसे क्षेत्रों में बिजली गुल रही। आपूर्ति शुरू होने के बाद भी कुछ जगहों पर एक फेस की सप्लाई नहीं आ रही थी। उपभोक्ताओं ने रात भर जागकर विद्युत निगम को शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं, पुलिस लाइन उपकेंद्र से संचालित विवेकनगर फीडर में रात 12 बजे अचानक बिजली ठप हो गई। कर्मियों ने फॉल्ट की तलाश शुरू की।
पता चला कि मोहल्ले के ट्रांसफॉर्मर में खामी आ गई है। विवेकनगर में लगभग दो घंटे तक बिजली गुल रही। रात भर बिजली न होने से उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान रहे। अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि रात में बिजली की खपत बढ़ जाती है। इससे फीडर ओवरलोड हो जा रहे हैं। हालांकि, फॉल्ट खोजकर रात में ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें