फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीजे के शोर के खिलाफ सड़कों पर उतरे शहरवासी

Sat, 03 Oct 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
डीजे की तेज आवाज के ​खिलाफ शहर में शांति मार्च निकालते वि​भिन्न संगठनों के लोग। स्रोत-सोशल मीडि
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तेज डीजे की आवाज और उससे होने वाले वाइब्रेशन के खिलाफ शुक्रवार को गांधी जयंती पर शहर में शांति मार्च निकाला गया। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन की पहल पर निकले मार्च में सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों, शिक्षकों आदि ने हिस्सा लिया। हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों ने ध्वनि प्रदूषण कम करने की अपील की।
विज्ञापन

मार्च तिकोनिया पार्क से शुरू होकर पंचरास्ता पहुंचा। इस दौरान ‘शांति ही शक्ति है’ और ‘तेज डीजे नहीं, स्वस्थ समाज चाहिए’ जैसे संदेश दिए गए। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि नो डीजे वाइब्रेशन अभियान किसी धर्म, समुदाय या धार्मिक आयोजन के विरोध में नहीं है। उद्देश्य सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि की तीव्रता को निर्धारित मानकों और मानवीय संवेदनाओं के अनुरूप रखने के लिए जागरूक करना है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों, विद्यार्थियों और आम लोगों को परेशानी न हो।
मार्च में नगर सुरक्षा संगठन, कक्कू पांडेय यूथ ब्रिगेड, संयुक्त सेवा समिति, रोटरी क्लब सुल्तानपुर, आईएमए, यूनिक फाउंडेशन सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सरदार महेंद्र पाल सिंह, वरुण मिश्र, देवी प्रसाद सोनी, गुफरान अहमद सैफी, डीपी गुप्ता, डॉ. सुधाकर सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, गोपालजी सोनी, असद, केशव प्रसाद सिंह, अमोल बाजपेयी, शिवम द्विवेदी और करनवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें