फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

Sun, 02 Nov 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शहर में निकली नगर कीर्तन यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। नगर कीर्तन के दौरान वाहे गुरु के जयकारे लगे। महिलाओं के जत्थे ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल कर दिया। रास्ते में जगह-जगह स्वयंसेवी संगठनों की ओर से खानपान के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से शुरू होकर नगर कीर्तन पंचरास्ता चौराहा, लखनऊ नाका, मेडिकल कॉलेज, जीएन रोड, डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा और बाधमंडी चौराहा होते हुए देर शाम गुरुद्वारा पर समाप्त हुआ। ज्ञानी नवजोत सिंह के जत्थे और महिला सभा की ओर से कीर्तन गायन किया गया। पंज प्यारे आगे-आगे चल रहे थे।
देर शाम आतिशबाजी ने नगर कीर्तन को भव्य बना दिया। नगर कीर्तन की समाप्ति पर श्रद्धालुओं को लंगर का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान गुरु नानक देव मार्ग का शिलान्यास नगर पालिका चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल ने किया। गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार सुदीप पाल सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर आकाश बग्गा, तरणप्रीत सिंह, मनमीत सिंह, साहिब सिंह, अमृत सिंह, उत्तमप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, दलजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें