फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चाउमीन विक्रेता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 02 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। आग से झुलसे चांदा के बड़गांव निवासी चाउमीन विक्रेता नंदलाल प्रजापति (28) की सोमवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को लखनऊ में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के छोटे भाई शंकर प्रजापति ने बड़े भाई के ससुरालीजन पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बड़गांव निवासी शंकर प्रजापति के मुताबिक उनके बड़े भाई नंदलाल की ससुराल लंभुआ के पुरैना चंद्रभान गांव में है। दोनों भाई गत 29 नवंबर को पुरैना चंद्रभान गांव में एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए गए थे। वहां पर उनके भाई नंदलाल अपनी ससुराल में रुक गए थे।

बड़े भाई ने शंकर से कहा कि वह भाभी व बच्चों को लेकर घर आएंगे। दो दिन बीतने के बाद भी नंदलाल घर नहीं लौटे, तो शंकर ने ससुराल पक्ष के लोगों से संपर्क किया। आरोप है कि बड़े भाई के साले ने बताया कि 30 नवंबर की शाम नंदलाल ने अपने शरीर पर आग लगा ली। उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। शंकर सोमवार रात ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचे। वहां पता चला कि उनके भाई नंदलाल की मौत हो गई है।
विज्ञापन

ससुरालीजन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर आएंगे। इसके बाद शंकर घर लौट आए। उन्होंने अपनी भाभी व उनके परिवारवालों पर बड़े भाई नंदलाल की हत्या करने का आरोप लगाया है।

लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक मृतक का शव घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें