फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धान की तौल कराने में छूट रहा पसीना

Tue, 02 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 दोस्तपुर के एफसीआई क्रय केंद्र पर खड़े ट्रैक्टर- ट्राॅली में लदा धान।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के धान क्रय केंद्रों पर मुख्यमंत्री के आदेश का भी असर नहीं दिख रहा है। सोमवार को धान खरीद की समीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले हर किसान का धान खरीदा जाए। भुगतान निर्धारित समय सीमा में सीधे उनके खाते में पहुंच जाए। इसके बाद भी जिले के क्रय केंद्रों पर किसान धान की तौल कराने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के 99 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार खरीद का लक्ष्य 12 लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। मंगलवार को कुड़वार, कादीपुर, दोस्तपुर व बल्दीराय स्थित क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए पहुंचे कई किसान धान की तौल नहीं करा सके। क्रय केंद्रों पर पहुंचे किसानों ने अपनी परेशानी बयां की।

पांच दिन से क्रय केंद्र पर रखा है धान

कुड़वार। विपणन विभाग से संचालित धान क्रय केंद्र कुड़वार पर पांच दिन से क्रय केंद्र पर धान लाकर रखे हैं। मजदूर नहीं होने से तौल नहीं हो पा रही है। केंद्र प्रभारी एसके साहू ने कहा कि लेबर नहीं हैं। - बृजेंद्र सिंह, तीरगांव।
विज्ञापन


20 दिन के बाद पूरा नहीं हो सका सत्यापन

विंदेश्वरीगंज। 13 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है। 109 क्विंटल धान बेचना है। 20 दिनों से परेशान हैं। डेहरियावां क्रय केंद्र के प्रभारी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं।
- चंद्रनाथ पांडेय, देवरा, बल्दीराय।

आधे धान की हुई तौल

कादीपुर। हमें 150 क्विंटल धान बेचना है। कादीपुर धान क्रय केंद्र पर अभी तक 75 क्विंटल धान की तौल की जा सकी है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि शेष 75 क्विंटल धान की बुधवार को तौल की जाएगी। तौल कराने में समस्या हो रही है। - आदित्य सिंह, अमरेथू डड़िया।

दो दिन से लगा रहे चक्कर

दोस्तपुर। दो दिनों से धान बेचने के लिए एफसीआई के क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहा हूं। सत्यापन हो गया, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - रामचंद्र, निवासी बसहां।

शिकायत पर होगी कार्रवाई
क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। यदि किसी किसान को समस्या आ रही है तो वह अपनी शिकायत दर्ज कराएं, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।-
विज्ञापन

- संजय कुमार पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें