फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के भिटौरा निवासी जगन्नाथ के घर में शनिवार की रात चोरी हो गई। रविवार की सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो देखा तो की घर की अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जगन्नाथ की मानें तो चोर घर से चालीस हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसी गांव के समित के घर से चोर शनिवार की रात बक्सा उठाकर ले गए और उसे तोड़कर 30 हजार रुपए नकद के साथ ही जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। तीसरी घटना भी इसी गांव की है। गांव निवासी राजू कुमार के घर से चोर बक्सा उठा ले गए और उसे तोड़कर बीस हजार रुपये नकद और जेवरात चुरा लिए। तीनों पीड़ितों की मानें तो करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी की चोरी हुई है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें