फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुआ तस्करी रोकने के लिए ट्रेनों में चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ट्रेनों से होने वाली कछुआ तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग की टीम ने जीआरपी के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेेनों में चेकिंग की गई। प्लेटफार्म की सघन पड़ताल की गई।
विज्ञापन

ट्रेनों से कछुआ तस्करी का खेल काफी दिनों से चल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए शुक्रवार देर शाम वन विभाग की टीम ने श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई।
वन विभाग की टीम ने राजकीय रेलवे पुलिस के सहयोग से स्टेशन के चारों प्लेटफार्म पर भी पड़ताल की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अमेठी के जगदीशपुर से सुल्तानपुर के रास्ते होने वाले कछुओं की तस्करी पर रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त अभियान के दौरान थोड़े समय के लिए यात्री ट्रेनें भी रोकी गईं। हालांकि चेकिंग अभियान में कुछ खास नहीं बरामद हुआ। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत मिश्र ने बताया कि जीआरपी के सहयोग से अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें