फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या-प्रयागराज के बीच आज से चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मकर संक्रांति व अन्य पर्वों को देखते हुए रेलवे की ओर से अयोध्या-प्रयागराज रेल रूट पर तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इनमें एक जोड़ी ट्रेन का संचालन अयोध्या व प्रयागराज स्टेशन के बीच होगा जबकि अन्य दो जोड़ी ट्रेनें बस्ती व मनकापुर स्टेेशनों से प्रयागराज के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों का स्टापेज स्थानीय स्टेशन पर होने से जिले वासियों को सुविधा मिलेगी।
अयोध्या से प्रयागराज के बीच चलने वाली पहली मेला स्पेशल ट्रेन रविवार से 15 मार्च के बीच प्रतिदिन अप-डाउन करेगी। प्रयागराज जाने के लिए मेला स्पेशल ट्रेन रविवार शाम 05:45 बजे अयोध्या स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पर शाम 7:30 बजे और रात्रि 11:30 बजे प्रयागराज स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में यह ट्रेन सोमवार को प्रयागराज स्टेशन से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:50 बजे पहुंचेगी। रविवार से ही दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रयागराज से मनकापुर के लिए किया जाएगा।
यह ट्रेन रविवार से 15 मार्च के बीच प्रयागराज से मनकापुर के बीच प्रतिदिन अप-डाउन करेगी। मनकापुर के लिए मेला स्पेशल ट्रेन रविवार को शाम 6:10 बजे प्रयागराज स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पर रात्रि 09:15 बजे पहुंचेगी।
मनकापुर स्टेशन पर देर रात 12:50 बजे इस ट्रेन का स्टापेज रहेगा। वहीं मनकापुर से वापसी में ये ट्रेन सोमवार को भोर 02:50 बजे रवाना होगी। सुल्तानपुर स्टेशन पर सुबह 5:51 बजे पहुंचेगी। 8:50 बजे ट्रेन प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी।
तीसरी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 जनवरी से 16 मार्च के बीच प्रयागराज से बस्ती स्टेशन के बीच होगा। इस ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार व रविवार को होगा। प्रयागराज स्टेशन से यह ट्रेन 12 जनवरी (मंगलवार) को सुबह 4:20 बजे प्रस्थान करेगी।
सुल्तानपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव सुबह 07:15 बजे होगा। यह ट्रेन बस्ती स्टेेशन पर दिन में 11:20 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में भी बस्ती स्टेशन से इस ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार से ही शुरू होगा।
यह ट्रेन 12 मार्च को बस्ती स्टेशन से दोपहर 01:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पर शाम 05:50 बजे पहुंचेगी। प्रयागराज स्टेशन पर रात्रि 08:45 बजे ट्रेन पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि तीनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दोनों दिशाओं में स्थानीय स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें