फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नौकरी के नाम पर दुबई में मिला धोखा

Thu, 21 Aug 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हलियापुर के गौहनियां गांव में परिवार के साथ मौजूद उमेश तिवारी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर के गौहनिया गांव निवासी उमेश तिवारी (50) सऊदी अरब में धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे। करीब दो माह पहले वह दुबई गए थे। वहां पर उन्हें नौकरी ने नाम पर धोखा मिला। अमेठी सांसद के प्रयास से वह बुधवार को अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन


उमेश के मुताबिक, वह सात जून को नौकरी के लिए दुबई के दम्माम शहर पहुंचे थे, लेकिन वहां वीजा में हेराफेरी कर उन्हें जबरन दूसरे काम में लगाकर बंधक बना लिया गया। पीड़ित ने किसी तरह वीडियो बनाकर हलियापुर के सोशल मीडिया ग्रुप और फेसबुक पर पोस्ट किया।
उन्होंने भारत सरकार से सुरक्षित स्वदेश वापसी की मांग की थी। परिजनों की मांग पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा। भारतीय दूतावास ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराकर उमेश तिवारी की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कराई। करीब दो महीने बाद बुधवार को विदेश से घर लौटे उमेश तिवारी व उनके परिजनों ने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें