फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 48 घंटे के लिए सीएचसी कादीपुर पर लगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है। फार्मासिस्ट के आवास को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। सीएचसी को सैनिटाइज कराने के बाद सोमवार से फिर से संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत फार्मासिस्ट जांच में तीन जून को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। फार्मासिस्ट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आनन-फानन में सीएचसी को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
इसके साथ ही प्रशासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फार्मासिस्ट के पुरानी चीनी मिल स्थित आवास तक का ढाई सौ मीटर क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। एसडीएम ने इस क्षेत्र में मुख्य मार्ग समेत अन्य रास्तों पर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम ने इस क्षेत्र की सभी दुकानों को 21 दिनों के लिए बंद करा दिया है। मार्ग पर बिना पास के आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। कोतवाली गेट से चीनी मिल तिराहे तक के संपर्क मार्गों पर आवाजाही बंद करने के लिए मुख्य मार्ग पर बल्ली व बैरियर लगा दिया गया है।
कंटेनमेंट जोन में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। एसडीएम महेंद्र कुुमार सिंह ने बताया कि दोस्तपुर व अखंडनगर की तरफ से कस्बे में आने वाले लोग अब बाईपास से आ-जा सकेंगे। सीएचसी परिसर को सैनिटाइज करने के बाद सोमवार से फिर संचालन शुरू हो सकेगा।
एसडीएम के साथ सीओ सुरेंद्र कुमार ने भी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय, कस्बा प्रभारी सुरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इंद्र प्रताप मौजूद रहे।
सीएचसी में कार्यरत फार्मासिस्ट की एक जून को सैंपलिंग कराने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरती। सैंपलिंग कराने के बाद भी उससे दवा वितरण का कार्य शुक्रवार तक कराया गया। इसकी वजह से उसके संपर्क में मरीजों के साथ अस्पताल के भी कई कर्मचारी व चिकित्सक के आने की आशंका है। अब फार्मासिस्ट के पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की छानबीन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें