फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कादीपुर व जयसिंहपुर के बीएमएम से छिना टीएचआर प्लांट का चार्ज

Mon, 28 Apr 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर और कादीपुर टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांट से गायब सैकड़ाें क्विंटल गेहूं व अन्य सामग्री के मामले में दोनों ब्लॉक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) से प्रभार छीन लिया गया है। अभी तक उत्पादन इकाई को नजरअंदाज करने वाले अधिकारी लगातार तीन प्लांटों से गेहूं व अन्य सामग्री गायब होने के बाद सक्रिय हो गए हैं। इसके साथ ही पांचों इकाइयों बल्दीराय, दूबेपुर, लंभुआ, जयसिंहपुर व कादीपुर के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जयसिंहपुर टीएचआर प्लांट से 405 क्विंटल गेूहं, साढ़े नौ क्विंटल मूंग की दाल, 59 बोरी मिल्क पाउडर व तीन क्विंटल चीनी जांच में गायब मिलने पर डीसी एनआरएलएम ने जिम्मेदारी तत्कालीन बीएमएम अवधेश कुमार पर थोप दी। उन्हें दोषी करार देने के साथ प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए गेहूं व अन्य सामग्री की वापसी के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के बाद जयसिंहपुर प्लांट पर गेहूं समेत अन्य सामग्री की वापसी शुरू हो गई है।
कादीपुर प्लांट से गायब करीब डेढ़ सौ क्विंटल गेहूं का मामला भी डीसी एनआरएलएम ने तत्कालीन बीएमएम (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) अनिल कुमार पर थोप दिया। उन्हें आरोपी मानते हुए गेहूं वापसी के निर्देश दिए। कादीपुर प्लांट का गायब गेहूं तत्कालीन बीएमएम अनिल कुमार ने रविवार को ही वापस कर दिया। दोनों प्लांटों से गेहूं समेत अन्य सामग्री गायब होने के मामले में स्थानांतरित चल रहे जयसिंहपुर के बीएमएम अवधेश कुमार का चार्ज छीन कर वहां कुड़वार के बीएमएम पवन सिंह को नियुक्त कर दिया। अवधेश को कुड़वार भेज दिया गया है। कादीपुर से गेहूं गायब होने के मामले में बीएमएम अनिल कुमार को पीपीकमैचा स्थानांतरित कर दिया गया। कादीपुर में पीपीकमैचा के बीएमएम अविनाश कुमार को नियुक्त कर दिया गया है। मामले में अभी और कार्रवाई होने की चर्चा है।
विज्ञापन


प्लांट का होगा नियमित निरीक्षण
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि दोनों बीएमएम से प्लांट का चार्ज छीन लिया गया है। कादीपुर में गेहूं की वापसी हो गई। जयसिंहपुर में गेहूं समेत अन्य सामग्री की वापसी तत्कालीन बीएमएम की ओर से की जा रही है। प्लांट के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें