फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राजस्व टीम के सामने छप्पर में लगाई आग

Mon, 19 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के दूबेपुर गांव में छप्पर में लगी आग। स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भदैंया। दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में कोतवाली देहात के दूबेपुर गांव में सोमवार को तनाव हो गया। एक पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने ही विवादित भूमि पर रखे छप्पर में आग लगा दिया। राजस्व टीम ने घटना की जानकारी कोतवाली देहात पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


दूबेपुर गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। एक पक्ष की ओर से भूमि की पैमाइश कराने के लिए सोमवार को जेसीबी बुलाई गई थी। दिखौली निवासी मंजीत सिंह के प्रार्थनापत्र पर राजस्व टीम भूमि की पैमाइश कर रही थी। विवादित भूमि पर रखे छप्पर को हटाने के लिए दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। किसी ने विवादित भूमि पर रखे छप्पर में आग लगा दी।
दो पक्षों में बात बढ़ने व छप्पर में आग लगने पर राजस्व कर्मियों की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर आग को किसी तरह से बुझाया गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि दूबेपुर में भूमि विवाद में छप्पर में आग लगाने की सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें