फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

Mon, 17 Apr 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मदिन पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। शिक्षकों ने पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।      
विज्ञापन


कादीपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नूरपुर में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह व सहायक अध्यापक डॉ. अंबिकेश प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षिका अनुप्रिया, शिक्षामित्र गायत्री गौतम के साथ कई अभिभावक भी मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय धम्मौर में चंद्रशेखर का जन्मदिन मनाया गया।

बच्चों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिक्षक रमेश तिवारी ने छात्र-छात्राओं को उनके कार्यों के बारे में बताया। कुड़वार विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर में बाल सभा लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बारे में बताया। दूबेपुर विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाहरतारा में शिक्षक सर्वेश सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित कराया। इसके अलावा कई अन्य विद्यालयों में भी सुलेख, निबंध प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें