फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने किया सड़कों का लोकार्पण

Mon, 29 Jun 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कर हॉट मिक्स प्लांट से निर्माण कराया जा रहा है। यह अभियान तब तक चलेगा जब तक सभी सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हो जाता है। ये बातें नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहीं। वे रविवार को दीवानी चौराहे पास आयोजित सड़कों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

चेयरमैन अग्रवाल ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए उन्हें नगर वासियों के सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कहा कि लाखों की लागत से बन रही सड़कों पर अनावश्यक गड्ढे न खोदे जाएं और अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। पालिकाध्यक्ष यहां कलेक्ट्रेट तिराहे से जलकल गेजट तक, दीवानी चौराहे से सीताकुंड घाट तक और गोलाघाट तिराहे से दीवानी गेट तक निर्मित सड़क का लोकार्पण कर रहे थे।  लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन वार्ड सभासद रमेश सिंह टिन्नू ने किया। इस मौके पर सभासद मनीष जायसवाल, संजय कप्तान, रूद्रप्रताप सिंह मदन, सुभाष कपूर, रामबाबू जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें