सुल्तानपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित आयुबपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। गोसाईगंज क्षेत्र के नोखेपुर निवासी सुभाष चंद्र पांडेय मंगलवार की शाम अपनी बहन गीता को उसकी ससुराल से बाइक पर बैठा कर घर आ रहे थे।
आयुबपुर ईट-भट्ठे के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर गीता के गले से सोने की चेन छीन ली। जब तक गीता और सुभाष शोर मचाते बाइक सवार बदमाश कादीपुर की तरफ भाग निकले। सुभाष ने बुधवार को जयसिंहपुर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।