फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चारपाई पर मिला चाट विक्रेता का शव

Sun, 26 Jul 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धनपतगंज के मायंग गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
धनपतगंज। मायंग निवासी चाट विक्रेता पिंटू मोदनवाल (36) का शव शनिवार सुबह घर में चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के छोटे भाई विनोद ने मौत पर संदेह जताते हुए स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक पिंटू शुक्रवार रात करीब 11 बजे परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में अपनी पत्नी प्रिया के साथ सोने चले गए थे। शनिवार भोर में उनकी पत्नी नीचे बर्तन साफ करने चली गईं। कुछ देर बाद मां मालती उन्हें जगाने कमरे में पहुंचीं तो पिंटू चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।
परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिंटू गांव में ही चाट की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। एक वर्ष पहले उसकी शादी प्रिया से हुई थी। परिवार में मां और छोटा भाई विनोद हैं। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें