फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बदहाली देखे बिना ऑल इज वेल कहकर लौटे सीडीओ

Sun, 02 Jun 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में मरीज भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। इंतजाम बेहद खराब हैं। अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित होने पर शनिवार को कूल रूम के ताले खुल गए, मरीज भर्ती होते दिखे। इसी बीच आए सीडीओ ने प्राचार्य की दिखाई व्यवस्थाएं देखीं। वार्डों से ओपीडी तक मरीजों की तकलीफें अनदेखी कर वे ऑल इज वेल कहकर लौट गए।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर मेडिकल कॉलेज में साफ नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। उनके लिए इमरजेंसी में इंतजाम नाकाफी रहे। जब इस मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया तो व्यवस्थाएं शनिवार को सुधरी नजर आईं।

हालांकि इसके अलावा भी वार्डों से लेकर ओपीडी तक मरीजों की तकलीफें बेशुमार रहीं। ऐसे में करीब 11 बजे जब खबर आई कि डीएम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने आ रही हैं तो मरीजों की आस जगी। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, पुरुष व महिला अस्पताल के सीएमएस, सीएमओ डॉ. ओम प्रकाश चौधरी भागकर इमरजेंसी पहुंच गए। आनन-फानन ओपीडी से सारे डॉक्टर इमरजेंसी में बुलाकर सब कुछ दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन


किंतु कुछ देर बाद डीएम के बजाय सीडीओ अंकुर कौशिक निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी के सुधरे हुए हालात देखे। फिर इसके बाद पूरे अमले के साथ मेडिसिन विभाग का निरीक्षण किया और फिर सीधे प्राचार्य कक्ष में आ गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। समय-समय पर वे और सीएमओ अस्पताल का निरीक्षण करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें