फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 10 केंद्रों पर परीक्षाएं आज से

Sat, 15 Feb 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी शुक्रवार से शुरू हो रही है। इस बार जिले के 10 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 10 वीं के 4783 और 12वीं के 3830 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई ने 3 फरवरी को बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10 वीं और 12वीं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए थे। 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आगाज 15 फरवरी को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ होगा। वहीं, 12वीं परीक्षा की शुरुआत फिजिकल एजुकेशन विषय से होगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर शेषमणि मिश्र ने बताया कि छात्रों को परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। बोर्ड ने इस बार प्रवेश पत्र के साथ स्कूल का आईडी कार्ड (रेगुलर छात्रों के लिए) या फोटो पहचान प्रमाण (निजी छात्रों के लिए) परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। पारदर्शी पाउच में पेंसिल, पेन, इरेजर, स्केल, राइटिंग पैड और पानी की पारदर्शी बोतल लाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

जाम कर सकता है परेशान, प्रधानाचार्यों ने लिखा एसपी को पत्र
महाकुंभ के चलते जिले में जाम की स्थिति काफी विकराल हो चुकी है। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर शेषमणि मिश्र समेत सभी केंद्राध्यक्षों व स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने जाम पर चिंता जताते हुए एसपी को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की है।
पत्र लिखा है कि स्कूलों के वाहन और परीक्षार्थियों के निजी वाहन जाम में फंस सकते हैं, और परीक्षा भी छूट सकती है। इसलिए विद्यालयों के वाहन व परीक्षार्थी को आने-जाने के लिए न रोका जाए, इनके लिए विशेष व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें