फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से असलहे से धमकाकर 1. 75 एक लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के जोर पर बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से एक लाख 75 हजार रुपये लूट लिए। बैंक फ्रेंचाइजी संचालक ने बदमाशों का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलते ही सीओ लंभुआ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के ऊंचहरा ग्राम पंचायत के पाठक का पुरवा निवासी आशीष कुमार यादव के साथ हुई। आशीष ने गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित जुड़ारा चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी लेकर ग्राहक सेवा केंद्र खोला हैं। सोमवार को आशीष ने हनुमानगंज बाजार में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से एक लाख 75 हजार रुपये निकाले और उन्हें बैग में रखकर बाइक से वापस अपने सेवा केंद्र पर जा रहे थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे पुरैना गांव के प्राइमरी स्कूल मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने आशीष को धक्का मारकर बाइक समेत जमीन पर गिरा दिया। आशीष जब तक कुछ समझते, एक बदमाश ने असलहा निकालकर उन पर तान दिया।
इसके बाद बैग में रखे एक लाख 75 हजार रुपये लूट लिया। दूसरे बदमाश ने आशीष का मोबाइल फोन भी छीन लिया। दोनों लुटेरे बाइक से भाग निकले। आशीष की गुहार पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे व आसपास लगे कैमरों की जांच की जा रही है। उसके आधार पर बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें