फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों के छह घरों से 12 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया/मोतिगरपुर। जिले में ताबड़तोड़ हो रही चोरियों से लोगों की नींद उड़ गई है। मंगलवार की रात चोरों ने तीन गांवों में छह घरों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

घर में दाखिल हुए चोरों ने करीब 12 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार को पुलिस ने फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भगवतगढ़ गांव निवासी जमुना प्रसाद पांडेय अपने पुत्र के साथ गाजियाबाद में रहते हैं जबकि घर पर पत्नी, बेटी और पुत्रवधू रहती हैं। मंगलवार की रात चोरों ने जमुना प्रसाद के घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर बॉक्स व अटैची उठाकर छत पर ले गए और उसे तोड़कर तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दूसरी घटना भी इसी गांव की है। गांव निवासी धीरेंद्र सिंह के घर में घुसे चोर 15 हजार रुपये नकद और कुछ अन्य सामान उठा ले गए। तीसरी घटना मझिलेगांव की है।
गांव निवासी अविनाश श्रीवास्तव के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने करीब छह लाख रुपये कीमत के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चौथी घटना भी इसी गांव की है। गांव निवासी रामदयाल मिश्र के घर पहुंचे चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी।
इसके बाद दूसरे कमरे में रखे बॉक्स व अटैची को खोलकर करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद बुधवार को क्षेत्राधिकारी लंभुआ लालचंद्र चौधरी, एसओ देवेंद्र सिंह, डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पांचवीं घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव की है।
मंगलवार की रात चोरों ने सुरेंद्र कुमार कनौजिया के घर को निशाना बनाया। छोटेलाल सपरिवार पुराने मकान के बगल में बने नए मकान में सो रहे थे। चोरों ने पुराने मकान का ताला तोड़ डाला और 15 हजार की नकदी और एक लाख रुपये कीमत के जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन

एक अन्य घटना भी इसी गांव की है। गांव निवासी रमेश कनौजिया के घर से चोर 48 हजार रुपये नकद और डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात उठा ले गए। बुधवार को सीओ दलबीर सिंह, एसओ शिवकुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें