फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जानलेवा हमले के मामले में केस दर्ज

Thu, 06 Jun 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर लखनी गांव में सोमवार रात एक युवक पर विपक्षियों ने चाकू से हमला कर दिया था। उसे लहूलुहान कर विपक्षी फरार हो गए थे। घायल युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी कादीपुर में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर लखनी निवासी रामभवन के पुत्र रूपेश (24) का आरोप है कि सोमवार रात गांव के ही नन्हकू के पुत्र रूपेश ने उसे फोन करके तलिया तालाब पर बुलाया था। वहां पर रंजीत पहले से मौजूद था। जैसे ही वह वहां पर पहुंचा, रंजिश के चलते रंजीत ने रामभवन के पुत्र रूपेश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से उसकी कमर पर गहरा घाव हो गया। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया था।

शोर सुनकर उसके चाचा रामसरन मौके पर पहुंचे थे। गांव वालों की मदद से उसको बेहोशी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया। उसकी तहरीर पर कादीपुर कोतवाली में रंजीत समेत दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मंगलवार को केस दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें