फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सिपाही पर जानलेवा हमले के मामले में 15 नामजद सहित 45 के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 29 Oct 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान एक सिपाही पर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना मंगलवार भोर जिलाधिकारी आवास के सामने हुई। तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर सिपाही को पीटा गया। कोतवाली नगर में बुधवार को 15 नामजद सहित 45 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आरक्षी अश्वनी मिश्र दीवानी न्यायालय में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हैं। मंगलवार देर रात करीब 2:20 बजे तीन डीजे संचालक मुख्य सड़क पर प्रतियोगिता कर रहे थे। इससे यातायात बाधित हो रहा था। अश्वनी मिश्र ने श्री दुर्गा माता पूजा समिति के डीजे संचालक से आगे बढ़ने को कहा। इस पर समिति के अध्यक्ष भैयाराम, उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद और उपसंरक्षक पंकज कुमार निषाद ने विवाद किया। सिपाही ने परिचय देकर रास्ता खाली करने को कहा।

लोहे की रॉड से किया हमला आरोपियों ने अन्य साथियों को बुलाकर अश्वनी को पीटा। उन्होंने लोहे की रॉड और लाठी से सिपाही के सिर पर वार किया। जान बचाने के लिए सिपाही रोडवेज की तरफ भागे, जहां पुलिसकर्मियों के पास पहुंचने पर उनकी जान बची। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य आरोपों में रोहित निषाद, नीरज मझवार, प्रदीप कुमार, घनश्याम निषाद, मंटू, सभाजीत, कालिका प्रसाद, बीबू, कन्हैयालाल, सूरज, गोलू, अजय कुमार व 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें